फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामलला के तिरपाल की रस्सियां कसी

रामलला के तिरपाल की रस्सियां कसी

Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
रामलला के तिरपाल की रस्सियां कसी
अयोध्या। एएसआई की टीम व जजों ने पक्षकारों की उपस्थिति में अधिग्रहीत परिसर के उत्खनित क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला के तिरपाल की रस्सियां कसी गईं।
विज्ञापन


उत्खनित क्षेत्र में सफाई भी की गई। इस मौके पर आइसोलेशन गार्डन के अलावा मानस भवन के कक्ष में रखे गए पुरावशेषों की स्थिति भी देखी गई और उनका रासायनिक उपचार किया गया।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए दो नए पर्यवेक्षकों के निर्देशन में एएसआई की टीम ने रविवार को उत्खनित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

अधिगृहीत परिसर में तैनात पर्यवेक्षक जस्टिस एसके सिंह व जस्टिस टीएम खान 2004-05 से ही यहां तैनात थे, जो कि सेवानिवृत्त हो चुके थे। नए पर्यवेक्षकों की तैनाती के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 11 सितंबर को दो नए पर्यवेक्षक एडीजे इरफान अहमद व एडीजे अमरजीत त्रिपाठी की तैनाती पर सहमति दी थी। इन दोनों पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को निरीक्षण हुआ।


निरीक्षण दिवस में दोनों पर्यवेक्षकों के अलावा मंडलायुक्त मनोज मिश्रा समेत पक्षकार व उनके प्रतिनिधि के रूप में अधिवक्ता रणजीत लाल वर्मा, हाजी महबूब, बादशाह खान, इकबाल अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed