फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शिवभक्तों से बम-बम रामनगरी, उमड़ा सैलाब

शिवभक्तों से बम-बम रामनगरी, उमड़ा सैलाब

Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शिवभक्तों से बम-बम रामनगरी, उमड़ा सैलाब
शिवभक्तों से बम-बम रामनगरी, उमड़ा सैलाब
विज्ञापन

अयोध्या/फैजाबाद। सावन मास के पहले सोमवार पर रामनगरी शिवभक्तों के रंग में डूबी रही। हर-हर बम-बम, हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोर से ही पावन सलिला सरयू के जल से प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक को तांता लगा रहा।

नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ा। गुप्तारघाट के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जिलेभर के शिव मंदिरोें में शिद्दत से आस्था अर्पित हुई। शिवभक्ति के रस में डूबे कांवरियां भक्तों की टोलियों का उल्लास भी सड़कों पर सुबह से देर शाम तक रहा।
विज्ञापन


सावन मास के पहले सोमवार को सरयू नदी में स्नान को भोर से ही कांवरियों की टोलियों समेत दूरदराज से आए हजारों शिव भक्तों का रेला उमड़ा। स्नान-दान के बाद सर्वाधिक भीड़ सरयू तट पर स्थित पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वरनाथ पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरी की एक अन्य प्रतिष्ठित भोले बाबा की पीठ क्षीरेश्वरनाथ पर भी पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। कोटेश्वरनाथ, चंद्रहरि, कनकेश्वरनाथ आदि शिव मंदिरों पर भी भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध नजर आई।

यथा शक्ति-तथा भक्ति के हिसाब से भक्तों ने सरयू जल के साथ दूध, दही, घी और शहद आदि से भी बाबा का अभिषेक किया। देर शाम तक इन मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ अभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए लगी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी। मंदिरों में देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। नाचते-गाते कांवरियां भक्तों की टोलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनने लगे हैं।

उधर फैजाबाद कैंट क्षेत्र में गुप्तारघाट के प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जिलेभर के शिव मंदिरोें में शिद्दत से आस्था अर्पित हुई। शिवभक्ति के रस में डूबे कांवरियां भक्तों की टोलियों का उल्लास भी सड़कों पर सुबह से देर शाम तक रहा।

देवकाली, बीकापुर, गोसाईगंज, मिल्कीपुर, रुदौली, दर्शननगर, कुमारगंज, सोहावल आदि क्षेत्रों के प्रसिद्ध शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जिले भर के शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। चारों तरफ हर-हर महादेव व हर-हर बम-बम की गूंज रही।

जलभराव और गंदगी से जूझते दिखे श्रद्धालु
अयोध्या। सावन माह के पहले सोमवार पर ही प्रशासनिक व्यवस्था की कलई खुल गई। दिनभर हुई बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो उठीं तो, पावर कॉर्पोरेशन द्वारा खोदे गए गड्ढे के चलते जगह-जगह श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा।

राम की पैड़ी से नागेश्वरनाथ की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव व कीचड़ श्रद्धालुओं के धैर्य की परीक्षा लेता दिखा। विभिन्न प्रांतों से जलाभिषेक को अयोध्या पहुंचे भक्त आराध्य के मार्ग पर मिली दुश्वारियों के लिए प्रशासन को कोसते नजर आये।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम संतोष राय व एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, आरएम अयोध्या अशोक कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह, कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद रहे। सरयू घाटों पर फ्लड कंपनी सतत भ्रमणशील दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed