फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   डर से सत्यापन में असमर्थता वाले अफसर लें रिटायरमेंट

डर से सत्यापन में असमर्थता वाले अफसर लें रिटायरमेंट

Sun, 11 Jun 2017 02:48 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
डर से सत्यापन में असमर्थता वाले अफसर लें रिटायरमेंट
सत्यापन में असमर्थ अफसर लें रिटायरमेंट
विज्ञापन

डीएम ने की अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशनकार्डो के सत्यापन की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। जिलाधिकरी संतोष कुमार राय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के राशनकार्डो के सत्यापन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत पात्र गृहस्थियों के चयन/चिह्नांकन के लिए खुली बैठक कराई जाएं। डीएम ने कहा कि जो भी अधिकारी राशनकार्ड के सत्यापन में दबाव आदि के डर से कार्य करने में असमर्थ हैं तो वे रिटायरमेंट ले लेेें।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रावर की देरशाम आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि शिकायतें प्राप्त हो रही है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्र गृहस्थियों के चयन में अपात्रों सीमा (एक्सक्लूजन क्राइटेरिया) के अंतर्गत आने वाले अनेक परिवार सम्मिलित कर लिए गए जबकि पात्रता की श्रेणी (एन्क्लूजन क्राइटेरिया) के परिवार अभी भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्र गृहस्थी में सम्मिलित न हो पाने के कारण आवश्यक वस्तुओं के लाभ से वंचित है। डीएम ने नगरीय क्षेत्र के सभी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर पालिका/नगर पंचायतवार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की टीम उचित दर विक्रेताओं की सूची का सत्यापन कराकर पात्रों/अपात्रों की सूची तैयार कराएं। इसे जिलापूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। सीडीपीओ को आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राशनकार्डों में आय का सत्यापन सही और समय से पूर्ण कराने के लिए कहा। ऐसा न होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। बैठक में सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सभी एसडीएम और सभी बीडीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed