फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   टूटी उम्मीद तो छात्र ने गटक ली कीटनाशक दवा

टूटी उम्मीद तो छात्र ने गटक ली कीटनाशक दवा

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
टूटी उम्मीद तो छात्र ने गटक ली कीटनाशक दवा
टूटी उम्मीद तो छात्र ने गटक लिया कीटनाशक
विज्ञापन

इलाज के बाद सुधरी हालत, चिकित्सक ने भेजा घर
अमर उजाला ब्यूरो
मयाबाजार। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की दोपहर आने के बाद बबुआपुर गांव के एक छात्र ने उम्मीद से कम नंबर हासिल होने पर कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे सीएचसी मया बाजार ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरी रात इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के रहने वाले संतोष उर्फ काजू गौड़ का बेटा विष्णु गौड़ क्षेत्र के रामेश्वर सिंह इंटर कॉलेज स्वयंवर नगर दलपतपुर में इंटर का छात्र है। शुक्रवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद गांव के अन्य बच्चों के साथ विष्णु मया बाजार में साइबर ढाबे पर परिणाम देखने गया था। वहां परीक्षा परिणाम देखने के बाद विष्णु मेंटल हाईजैक (मानसिक अगवापन) में आ गया। उसे इंटर में उम्मीद से कम नंबर हासिल हुए थे। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे सीएचसी मया बाजार ले गए जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरी रात इलाज के बाद विष्णु की हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सक ने उसे डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed