{"_id":"5b5e016e4f1c1b6f668b617e","slug":"121532887406-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत में परास्नातक वर्ग में प्रवेश आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेत में परास्नातक वर्ग में प्रवेश आज से
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
साकेत में परास्नातक वर्ग में प्रवेश आज से
अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में सत्र 2018-19 परास्नातक (प्रथम वर्ष के विषयों- हिन्दी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, भूगोल में आरक्षित वर्ग के मुख्य सूची अभ्यर्थियों का प्रवेश आज 30 जुलाई को होगा। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 जुलाई को किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अतिरिक्त परास्नातक प्रथम वर्ष के विषयों- एमकॉम, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित एवं गृह विज्ञान के अनारक्षित अभ्यर्थियों की द्वितीय सूची जारी कर दी गयी है। मुख्य सूची का प्रवेश 30 एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 जुलाई को होगा। स्नातक प्रथम वर्ष बीएससी (बायो एवं मैथ) के प्रथम व द्वितीय सूची के छूटे हुए अभ्यर्थियों का प्रवेश 30 व 31 जुलाई को होगा। इस तिथि के बाद अभ्यर्थी को कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।