{"_id":"5a8719274f1c1b514a8b9a64","slug":"121518803239-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार नामांकन, अपडेशन सुविधा डाकघरों में भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार नामांकन, अपडेशन सुविधा डाकघरों में भी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार नामांकन सुविधा डाकघरों में भी
फैजाबाद। नागरिकों का आधार नामांकन तथा अपग्रेडेशन की सुविधा अब डाकघरों में भी उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अब हेड पोस्ट ऑफिस, जनरल पोस्ट ऑफिस और सब पोस्ट ऑफिस में नागरिकों का आधार नामांकन तथा अपग्रेडेशन की सुविधा उपलब्ध है।
भारतीय डाकघरों में आधार नामांकन के दौरान पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र और संबंध प्रमाण-पत्र का दस्तावेज अथवा परिवार के किसी सदस्य के पास उसकी स्वयं की पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण संबंधी दस्तावेज न होने के मामले में, आधार के लिए परिवार के मुखिया का नामांकन होना चाहिए। परिचायक आधारित नामांकन के मामले में परिचायक का नाम, परिचायक का आधार नंबर और रजिस्ट्रार द्वारा यूआईडीएआई पोर्टल में परिचायक का ब्यौरा शामिल किया जाएगा।
बताया कि डाकघरों में आवेदकों का नया आधार नामांकन और पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अद्यतनीकरण निशुल्क किया जाएगा। अन्य बायोमीट्रिक/जनसांख्यिकीय अद्यतनीकरण के लिए आवेदकों से 25 रुपये प्रति आवेदन अद्यतन करने के लिए और ईकेवाईसी/फाइंड आधार/किसी अन्य यंत्र की सहायता से आधार की खोज और रंगीन प्रिंट निकालने के लिए 20 रुपये प्रति कार्यकलाप एवं ईकेवाईसी/किसी अन्य यंत्र की सहायता से आधार की खोज और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट निकालने के लिए 10 रु. प्रति लिया जाएगा।
विज्ञापन
ब्यूरो