फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पांडेय क्लब ईशापुर व हैदरगंज सेमीफाइनल में

पांडेय क्लब ईशापुर व हैदरगंज सेमीफाइनल में

Wed, 13 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पांडेय क्लब ईशापुर व हैदरगंज सेमीफाइनल में
खेलो भारत के तहत कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित खेलो भारत कार्यक्रम में मंगलवार को मया के रामलीला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें जीत दर्ज कर पांडेय क्लब ईशापुर व हैदरगंज टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने किया। इसमें 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सरकार हर स्तर पर खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला हैदरगंज व मधुबाला इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें हैदरगंज टीम विजयी रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल कनकपुर व सेरवाघाट के बीच चल रहा था, मगर दोनों टीमों में विवाद हो गया। इस पर दोनों टीमों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर फाइनल पांडेय क्लब ईशापुर व अनंत इंटर कॉलेज खपराडीह के बीच हुआ। इसमें कड़े संघर्ष के बाद पांडेय क्लब ईशापुर तीन अंक से जीत गया। सेमीफाइनल में पांडेय क्लब ईशापुर व हैदरगंज टीम पहुंची।


प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कालेज, पौसरा, रामदासपुर, दीनदयाल युवा कबड्डी क्लब, हैदरगंज, आलापुर आदि क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खेलो भारत प्रतियोगिता के संयोजक अखंड सिंह डिंपल, अमर बहादुर सिंह, संजय पराग, दानबहादुर सिंह, सुनील मिश्र, शेखर जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed