{"_id":"59b6d72e4f1c1be37f8b61ca","slug":"121505154862-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम अंतर्गत लगाई प्रदर्शनी
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र देव कृषि विवि ने सांसद ग्राम अंजना में किया आयोजन
कुमारगंज। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा द्वारा सांसद ग्राम अंजना विकासखंड पूरा बाजार में सोमवार को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने किया। सांसद व कुलपति ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
इसके बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि, प्रधानमंत्री की सोच है कि वर्ष 2022 तक देश के हर किसान की आय दोगुनी हो जाए। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर व विश्वविद्यालय स्तर पर नीतियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
जिनका अनुपालन करके कृषकों की दोगुनी आय सुनिश्चित की जा सकती है। कुलपति ने कहा कि, हमारे वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन करना होगा तभी केंद्र व प्रदेश सरकार के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
गोष्ठी को प्रबंध परिषद सदस्य छेदी सिंह, उपनिदेशक कृषि बदरे आलम तथा आकाशवाणी फैजाबाद के निदेशक डॉ. महेंद्र पाठक ने भी संबोधित किया। इस दौरान कवि अशोक टाटंबरी व अली सईद मसमून ने अपनी रचानाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान डॉ. मिथिलेश पांडेय, मीडिया प्रभारी उमेश पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्रगतिशील कृषक आदि उपस्थित रहे।