{"_id":"59b57e154f1c1bf27f8b5b9a","slug":"121505066517-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की दिव्यांग युवक की बर्बर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने की दिव्यांग युवक की बर्बर पिटाई
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। एक बार पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया। रविवार को नगर कोतवाली के हैदरगंज इलाके में एक मकान के विवाद में पहुंची यूपी-100 की पुलिस ने एक दिव्यांग युवक व उसकी बहन को पीट दिया। उसके बाद कोतवाली में भी पुलिस ने दिव्यांग युवक की धुनाई कर डाली।
इस दौरान भाई की पिटाई से बेहोश हुई बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि वे पूरे दिन दूसरे मामले में कोतवाली से बाहर व्यस्त थे, पता कराकर जांच होगी।
साहबगंज निवासी राजकुमार गुप्ता का एक पुश्तैनी मकान पुरानी सब्जी मंडी हैदरगंज में है, जहां मकान में निर्माण के विवाद को लेकर पटीदारों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित भाई-बहन की मां रानी मायावती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार को उनके पटीदार हैदरगंज निवासी ओम प्रकाश, दिनेश गुप्ता, आदेश गुप्ता, विजय गुप्ता, गणेश, सुभाष आदि उनके मकान के हिस्से में अवैध रूप से सीढ़ी बना रहे थे।
जिसका विरोध करने पर लोगों ने लाठी-डंडों से उनके दिव्यांग बेटे आशीष गुप्ता (25) व बेटी दीपिका (27) पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी।
उन्होंने बताया कि विपक्षियों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की पुलिस ने भी उनके दिव्यांग बेटे की पिटाई की और उसे पकड़कर कोतवाली ले गई।
कोतवाली में भी दिव्यांग बेटे की पिटाई की गई, जिसे देख उनकी बेटी दीपिका बेहोश हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित की मां का आरोप है कि नगर कोतवाली में उनके दिव्यांग बेटे की जमकर पिटाई की गई है। इस दौरान पूरा परिवार पुलिस से रहम की भीख मांगते रहे लेकिन पुलिस नहीं मानी।
रानी मायावती के अनुसार विवाद को लेकर पूर्व में उन्होंने एसएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, इस संदर्भ में नगर कोतवाल अमर सिंह ने पहले तो घटना की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया, कहा कि वे बाहर दूसरे मामले में व्यस्त हैं।
बाद में उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी से पूछा गया है, उसने दोनों पक्षों में मकान के विवाद में मारपीट की बात बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई है।
उन्होंने बताया कि एक पक्ष की दीपिका के परिवारीजनों की तहरीर पर उसका मेडिकल करा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई होगी। पुलिस पिटाई के आरोप पर जांच कराई जाएगी।