{"_id":"597a2b494f1c1b7c5a8b4879","slug":"121501178697-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में परीक्षार्थियों की बाइकें तोड़ी, 40 मोबाइल उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में परीक्षार्थियों की बाइकें तोड़ी, 40 मोबाइल उड़ाए
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉ की परीक्षा के दौरान परिसर में हुई घटना, विरोध में घंटों प्रदर्शन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में गुरुवार को विधि की परीक्षा देने आए 40 परीक्षार्थियों की बाइक की डिग्गी तोड़कर उनके मोबाइल चोरी हो गए। कई बाइकों में ज्यादा तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित छात्रों ने कैंपस में मुख्य गेट बंद कर घंटों हंगामा व नारेबाजी की।
बाद में चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। हालांकि अभी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है, मामले की जांच करने की बात कह रही है। अवध विवि में विधि की परीक्षा चल रही है।
गुरुवार को परीक्षा देकर जब छात्र लौटे तो बाइक की डिग्गी टूटी देख दंग रह गए। लगभग 40 बाइकों की डिग्गी टूटी हुई थी और उसमें रखा मोबाइल फोन गायब था। चोरी की घटना की सूचना देने परीक्षार्थी जब कुलपति से मिलने गए तो उन्हें नहीं मिलने दिया गया। इससे परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विवि के सुरक्षाकर्मी व पुलिस के समझाने पर भी छात्र शांत नहीं हुए। बाद में विवि का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घंटेभर बाद मौके पर विवि के कुलानुशासक ने परीक्षार्थियों के प्रार्थना पत्र पर चौकी इंचार्ज हवाई पट्टी को एफआरआई दर्ज करने का निर्देश भी दिया। तब जाकर छात्र शांत हुए। ध्यान रहे कि अभी हाल में कुलपति ने विवि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी।
लेकिन उससे पहले ये वारदात हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर में परीक्षार्थी रजनीकांत पांडेय, विशाल सिंह, सौरभ सिंह, विकास पांडेय, अश्विनी पांडेय, अरविंद मिश्रा, अजय यादव, शुभम मिश्रा, विजय भारती, आकाश सिंह, विजय चौधरी आदि ने अपनी बाइक की डिग्गी तोड़ने, गाड़ी तोड़ने व मोबाइल चोरी की बात कही है। हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।