{"_id":"5978e0774f1c1b54358b46f1","slug":"121501094007-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट लाइनमैन की करंट से मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटडाउन लेकर हाइटेंशन लाइन ठीक करते वक्त चालू हो गई आपूर्ति
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। मिल्कीपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही से बुधवार को फिर एक निजी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजन व ग्रामीणों ने फैजाबाद-रायबरेली रोड पर उसका शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थानीय भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को मुआवजा व दोषी कर्मचारी के निलंबन का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। मिल्कीपुर विद्युत उपकेंद्र पर कई प्राइवेट लाइनमैन कार्य करते हैं।
बुधवार को क्षेत्रीय लाइनमैन इंद्रपाल यादव के बुलाने पर प्राइवेट लाइनमैन ग्राम मजनाई पूरे सूबेेदार निवासी राजेश यादव (29) हाईटेंशन लाइन ठीक करने के लिए जमुआ गया था। दोपहर साढ़े 12 बजे राजेश यादव अपने सहकर्मी सब्दुल के साथ ग्राम जमुआ पूरे तिवारी पहुंचा।
विज्ञापन
सब्बुल ने मिल्कीपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन करके शटडाउन लिया और इसके बाद राजेश लाइन ठीक करने पोल पर चढ़ गया। इसी बीच आपूर्ति चालू हो गई। इससे करंट लगने से झुलसकर राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ ही राजेश के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में राजेश के परिवारीजनों के साथ ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रायबरेली रोड पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ व सहकर्मी सब्दुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। हाईवे जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई मगर समझाने पर भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
कुछ देर बाद क्षेत्रीय भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन मनोज सोनकर को मौके पर बुलाया। एक्सईएन ने मृतक राजेश यादव के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा व लाइनमैन इंद्रपाल को निलंबित करने की घोषणा की तब ग्रामीणों ने जाम हटाया।