{"_id":"597792be4f1c1b6e6c8b46f6","slug":"121501008574-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल ब्लास्ट केस अंतिम पड़ा पर, बचाव पक्ष की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल ब्लास्ट केस अंतिम पड़ा पर, बचाव पक्ष की गवाही पूरी
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अगस्त को दर्ज होगा मुल्जिमों का बयान
फैजाबाद। लगभग दस साल तक चली सुनवाई में कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में बचावपक्ष की गवाही पूरी होने के साथ ही मुकदमा अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अब एक अगस्त को सभी आरोपियों का बयान दर्ज होगा।
इसके लिए तीनों को एक अगस्त को कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। मंगलवार को सभी आरोपियों की हाजिरी वीडीओ कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। प्रदेश की तीन कचहरियों में 23 नवंबर 2007 को बम विस्फोट हुए थे।
जिले की कचहरी में हुए दो बम धमाकों में एक अधिवक्ता समेत चार लोगों की जान गई थी, जबकि 24 लोग घायल हुए थे। इसकी रिपोर्ट तत्कालीन बार मंत्री मंसूर इलाही की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
शुरुआती विवेचना जिला पुलिस ने की बाद में केस को एटीएस के हवाले कर दिया गया था। विवेचना में चार आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। चारों में से एक आरोपी खालिद मुजाहिद की पेशी से लखनऊ जेल ले जाते समय बाराबंकी में मौत हो गई थी।
अन्य तीनों आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं। मंगलवार को इस केस की पेशी थी। मंडल कारागार में लगी विशेष अदालत में विशेष जज मोहम्मद अली ने तीनों आरोपियों सज्जादुर्रहमान, तारिक काशमी व मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक की वीडीओ कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की।
अभियोजन पक्ष की फेहरिस्त के मुताबिक सभी गवाहों के बयान दर्ज हो गए हैं, उनसे बचाव पक्ष ने जिरह भी पूरी कर ली। अब इसमें बयान मुल्जिम के लिए एक अगस्त की तिथि नियत की गई है और सभी आरोपियों को इसके लिए तलब किया गया है।