फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1200 teachers will pay only 50

1200 शिक्षकों में सिर्फ 50 को मिलेगा वेतन

Tue, 05 Jan 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र से मई 2015 से समायोजित शिक्षक बने 1200 लोगों में मात्र 50 को ही वेतन देने का आदेश निर्गत हुआ है। बाकी लोगों का नियुक्ति के बाद से दस्तावेजों के सत्यापन नहीं होने के कारण करीब 30 करोड़ रुपये भुगतान अटक गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि आर्थिक तंगी से पूरा परिवार जूझ रहा है, फिर भी 90 दिन में होने वाला सत्यापन करीब आठ माह से लटका हुआ है। अब विभाग से स्पष्ट उत्तर नहीं मिल पाने की स्थिति में आरटीआई के तहत सत्यापन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में प्रथम चरण में 797 शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन एक अगस्त 2014 को हुआ। इसमें से तकरीबन 50 शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है कि क्योंकि इनके दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ है। दूसरे चरण में 1200 शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई से ये सभी शिक्षक जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में पढ़ा रहे हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 50 शिक्षक को इस बार दिसंबर माह का वेतन देने का आदेश जारी हुआ है। बीएसए ने 26 दिसंबर को 39 और 31 दिसंबर को 11 शिक्षकों को दिसंबर माह का वेतन देने का आदेश निर्गत किया।

1200 में से सिर्फ 50 शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों का ही सत्यापन हो पाया है। यदि सभी शिक्षकों का सत्यापन हो गया होता तो विभाग को तकरीबन 30 करोड़ रुपया वेतन मद में देना पड़ता।


बीकापुर के प्रा.वि. परोमा की कमलेश कुमारी, हैरिंग्टनगंज की प्रा.वि. रनापुर की एकता सिंह, अमानीगंज के प्रा.वि. तुलापुर के अर्जुन भारती, हैरिंग्टनगंज की प्रा.वि. पड़रीतारा की शर्मिला शर्मा व प्रा.वि. जासरपुर की आराधना यादव आदि ने शीघ्र सत्यापन कार्य पूर्ण कराने की मांग की है जिससे उन्हें वेतन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed