फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 trains diversion

12 ट्रेनों का डायवर्जन

Fri, 26 Jun 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर-बाराबंकी रेल प्रखंड पर पहले से ही 39 जोड़ी ट्रेनों का दबाव है। डायवर्जन से एक जुलाई से पांच जुलाई तक एक बार फिर यह ट्रैक पर जाम की समस्या हो सकती है। गोंडा रूट की एक दर्जन ट्रेनों को वाया फैजाबाद-बाराबंकी के रास्ते लखनऊ तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर डीएमई कौस्तुभमणि पांडेय की ओर से आगामी बुधवार से सोमवार तक ऐसी व्यवस्था लागू रहने का आदेश हुआ है। इनमें से कई ट्रेनों को लखनऊ हेड क्वार्टर के क्रू निर्देश पर चलाया जाएगा। जबकि शेष को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के क्रू के निर्देश पर बदले रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डायवर्जन के दौरान गोंडा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। मनकापुर-अयोध्या-फैजाबाद व शाहगंज- अकबरपुर-फैजाबाद व बाराबंकी-लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेनों में मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस (12557/58), तिनसुकिया-दरभंगा अवध आसाम एक्स.(15909/10), गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशी नगर एक्स. (11016/15), गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्स.(12555/56),दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस(12565/66),छपरा-मथुरा एक्स. (15107/08), जयनगर से अमृतसर शहीद एक्स. (14673/74), एर्नाकुलम-बरौनी राप्तीसागर एक्स. (12522), त्रिवेंद्रम से गोरखपुर राप्ती सागर एक्सप्रेस (12512), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (12542), मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस (19040) तथा कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707)  गाडिय़ां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद पहुंचे आदेश के अनुसार शाहगंज-फैजाबाद होकर चलने वाली बिहार सप्तक्रांति एक्स., छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और राप्ती सागर एक्सप्रेस को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ हेडक्वार्टर के क्रू चलवाएंगे।


मनकापुर-अयोध्या-फैजाबाद होकर चलने वाली दूसरी सभी गाड़ियों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हेड क्वार्टर के क्रू करेंगे। लोको पायलट गार्ड लॉबी के चीफ क्रू डीके सिंह ने भी डायवर्जन आदेश आने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed