फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चिकित्सा व शिक्षा विभाग अपने कार्यों में सुधार लाएं : डीएम

चिकित्सा व शिक्षा विभाग अपने कार्यों में सुधार लाएं : डीएम

Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा व शिक्षा विभाग अपने कार्यों में सुधार लाएं : डीएम
चिकित्सा और शिक्षा विभाग कार्यों में सुधार लाए : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। आम जनता की सुविधा से जुड़े विकास कार्य जिनका निर्माण कार्य 75 प्रतिशत से अधिक हो गया है उन्हें शीघ्र पूरा कर संबंधित विभागों को हैंडओवर करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिस भी विभाग का निर्माण कार्य हो वह भी अपने से संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता परखें व उन्हें इसकी रिपोर्ट दें। ये निर्देश डीएम डॉ. अनिल कुमार ने दिए वह बुधवार को विकास, निर्माण, चिकित्सा व वन आदि विभागों की मासिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने चिकित्सा व शिक्षा विभाग को अपने कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि विद्यालयों में यथाशीघ्र पाठ्य पुस्तकों व फर्नीचर आपूर्ति का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने बिजली आपूर्ति व खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की स्थिति में भी सुधार लाने की बात कही। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, डीएफओ डॉ. रवि सिंह, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, पीडी डीआरडीए एके मिश्र, डीडीओ हवलदार सिंह, अर्थ संख्या अधिकारी सर्वेश मोहन, जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव, उप निदेशक कृषि सै. बदरे आलम उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लक्ष्य ध्यान में रखकर करें कर वसूली
फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी विभागों की कर करेतर वसूली की समीक्षा में कहा कि सभी विभागों को जो वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उसके सापेक्ष मासिक वसूली के निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने खनन निरीक्षक की परमिशन से अधिक मात्रा में डंप किये गए बालू पर पेनाल्टी वसूलने के भी निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों ने बिना परमिशन के बालू डंप की है या प्राप्त परमिशन से अधिक मात्रा में की है उनके खिलाफ कार्रवाई कर पेनाल्टी वसूलना तय किया जाए। बैठक में एडीएम नगर विंध्यवासिनी राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व मदनचंद दुबे, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज हुलगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed