फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रधान के 6 पदों पर हुआ कुल 21 नामांकन

प्रधान के 6 पदों पर हुआ कुल 21 नामांकन

Wed, 08 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के 6 पदों पर हुआ कुल 21 नामांकन
प्रधान के छह पदों पर 21 नामांकन
विज्ञापन

फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में रिक्त प्रधानों के छह व क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पद समेत कुल 79 पदों के लिए नामांकन बुधवार को किया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच का काम 9 अगस्त को, नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन 10 अगस्त को होगा। चुनाव 17 अगस्त व मतगणना 20 अगस्त को होगी। बताया कि प्रधान पद के कुल छह पदों पर 21 प्रत्याशियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के तीन पदों पर कुल पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें से दो का निर्वाचन निर्विरोध होना तय है।
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में रिक्त एक ग्राम प्रधान पद पर तीन, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन तथा पांच ग्राम पंचायत सदस्य के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया। एडीओ पंचायत अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि गुन्नधोर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राम संवारे की कुछ माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने तथा करनपुर के बीडीसी सदस्य शिवपूजन यादव द्वारा पद से त्यागपत्र दिया जाने के बाद सीट रिक्त हुई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित ग्राम प्रधान के एक पद के लिए उपचुनाव में फिरता पत्नी राम संवारे, समरजीत पुत्र रामफेर तथा महिमा कोरी पत्नी समरजीत ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विकास खंड मवई की मैरामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ग्राम पंचायत मैरामऊ की प्रधान ज्ञानमती की मौत 19 जुलाई को छत से गिर जाने के कारण हुई थी। एआरओ स्वामीदयाल श्रीवास्तव ने बताया कि उपचुनाव के लिए मैरामऊ गांव से अनारकली पत्नी मुन्नालाल और विमला देवी ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

मयाबाजार विकासखंड के रिक्त तीन ग्राम प्रधान पद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। निर्वाचन अधिकारी सहायक अभियंता लोकनिर्माण डीके सिंह ने बताया कि सलौनी से दिवंगत प्रधान मनोज सिंह की पत्नी रीना सिंह सहित तीन, भिटौरा में प्रधान राज कुमार यादव के मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर उनकी पुत्र वधु पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा यादव व राम नाथ वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह राजापुर में मृतक प्रधान राम तेज वर्मा के पुत्र अशोक वर्मा व अनीश अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। राजापुर में सदस्य पद के खाली एक सीट के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। आरओ कृष्ण मोहन मल्ल ने बताया कि विकासखंड अमानीगंज के मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में आठ लोगों ने पर्चा भरा। इसके अलावा विकास खंड के अलग-अलग 15 गांवों में रिक्त चल रहे वार्ड सदस्यों के पदों के लिए भी नामांकन हुआ। तारुन पंचायत उप चुनाव के चुनाव अधिकारी लालमणि ने बताया कि तारुन ब्लॉक की ग्राम सभा कुंआडाड, वैसू पाली तथा पछियाना में पंचायत सदस्य के कुआडाड से जमुना प्रसाद पुत्र रामचेत, वैसुपाली से विश्वनाथ पुत्र केसरी ने पर्ची दाखिल किया है, इनका निर्विरोध निवार्चन तय है। वहीं, पछियाना से किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed