फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एटीएस कमांडों की निगरानी में होगा सावन झूला मेला : एडीजी

एटीएस कमांडों की निगरानी में होगा सावन झूला मेला : एडीजी

Wed, 08 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
एटीएस कमांडों की निगरानी में होगा सावन झूला मेला : एडीजी
एटीएस कमांडो की निगरानी में होगा सावन झूला मेला : एडीजी
विज्ञापन

फैजाबाद। एटीएस कमांडो की निगरानी में सावन मेला झूला संपन्न होगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थलों के साथ मठ मंदिरों पर पीएसी बल के साथ पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

ये बात मंगलवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने कही। वो पुलिस लाइंस सभागार में श्रावण माह में कांवड़ियों की भीड़ व 14 अगस्त से शुरू होने वाले सावन झूला मेला में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बैठक में एडीजी जोन ने अधिकारियों को चेताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ियों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू किए जाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी तरह के छोटे-बड़े वाहन प्रवेश नहीं करने पाए। कहा कि सावन झूला मेला अयोध्या का बड़ा मेला है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा दोनों महत्वपूर्ण है।

झूला मेला व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल व प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सावन मेले के दौरान और सुरक्षा बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि सिविल पुलिस अपने आप में बहुत बड़ा बल है, फिर भी एटीएस के कमांडो व पीएसी भी तैनात की जा रही है।


इसके अलावा सरयू नदी में पीएसी की फ्लड कंपनी तैनात की गई है। बैठक में मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एसपी ग्रामीण संजय कुमार समेत सीआरपीएफ व पीएसी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed