{"_id":"5b37cd3c4f1c1b8c668b4b9f","slug":"11530383676-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप निरीक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप निरीक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप निरीक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से
फैजाबाद। वर्ष 2016 में उप निरीक्षकों के पद पर हुई लिखित परीक्षा में पास हुए 29 सौ अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा रविवार से पुलिस लाइंस में प्रारंभ होगी। इसके लिए शनिवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी डॉ. मनोज कुमार की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास किया गया। एसएसपी ने बताया कि परीक्षा पूरी ईमानदारी के साथ कराई जाएगी।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि एसआई की शारीरिक दक्षता परीक्षा को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान होने वाली दौड़ परीक्षा कंप्यूटर की निगरानी में होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के पहले व आखिरी कदम की टाइमिंग कंप्यूटर में कैद होगी। इसके लिए एसडीएम अवधेश प्रसाद व सीओ सदर के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। जिसमें चिकित्सक व अन्य परीक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड की टीम भी परीक्षा पर निगरानी रखेगी। बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए तीन निरीक्षक समेत 20 उपनिरिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा 1 से 5 जुलाई तक चलेगी। इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 जुलाई व सभी के लिए 5 जुलाई आरक्षित रहेगी।
सुबह 6 बजे से होगी दौड़
एसआई भर्ती के लिए होने वाली इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में रविवार से पुलिस लाइंस में दौड़ लगाई जाएगी। इसके लिए पुरुषों को 2.8 किमी. 18 मिनट में जबकि महिलाओं को 2.4 किमी. दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।