{"_id":"5ab150454f1c1bac758b6718","slug":"11521569861-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों पर 4 लाख गबन करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों पर 4 लाख गबन करने का आरोप, केस दर्ज
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंककर्मियों पर चार लाख गबन करने का आरोप, केस दर्ज
फैजाबाद। कोतवाली नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ख्वासपुरा ब्रांच के अधिकारियों पर बैंक के एक ग्राहक ने चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में स्टेनो पद पर तैनात शिव मगन सिंह ने आरोप लगाया है कि 6 मार्च को उन्होंने बैंक में एफडीआर बनाने के लिए चार लाख रुपये का चेक जमा किया था। बैंककर्मियों ने एफडीआर बनाने की जगह चेक किसी और व्यक्ति के नाम कैश कर दिया। उनका आरोप है कि इसकी जानकारी करने पर जब उन्हें चेक दिखाया गया तो उस पर ओवर राइटिंग मिली। इसके बावजूद बैंक ने चेक कैश कर दिया। चौकी अलीगढ़ के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।