{"_id":"5ab1502e4f1c1b01768b64f5","slug":"11521569838-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत तपस्थली पर प्रवाहित हुई गीत-संगीत एवं अध्यात्म की त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत तपस्थली पर प्रवाहित हुई गीत-संगीत एवं अध्यात्म की त्रिवेणी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरत तपस्थली पर प्रवाहित हुई गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी
मसौधा (फैजाबाद)। भरत जी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड पर मंगलवार को भरतकुंड महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ तो गीत-संगीत एवं अध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान होती दिखी। निपुण कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो भी मंत्रमुग्ध हो उठे। भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
परंपरागत भरतकुंड महोत्सव का मंगलवार को भव्यता पूर्वक शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या को आना था, लेकिन उनका दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया। जिसके बाद सांसद लल्लू सिंह ने महोत्सव का उद्घाटन किया। कहा कि भरतकुंड महोत्सव का आयोजन निश्चित रूप से धार्मिक प्रेरणा का स्रोत है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि वास्तव में भरतकुंड महोत्सव से भरत की तपोभूमि जगमगा उठी है। उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राम गोपाल वर्मा, सचिव अंजनी कुमार पांडे ने अतिथियों क ा स्वागत किया। अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव का समापन 23 मार्च को होगा। प्रतिदिन विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। संचालन सुभाष पांडे ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक सुभाष, डॉक्टर अमित सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडे बादल, डिम्पुल पांडेय, डिंपल सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, ऋषिकेश वर्मा, समिति के विनय पांडेय, विनोद पांडेय, सत्यप्रकाश दुबे, रमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।