{"_id":"5a9d865a4f1c1bf17b8baafd","slug":"11520272986-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-100 की सेवाओं के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-100 की सेवाओं के बारे में किया जागरूक
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-100 की सेवाओं के बारे में किया जागरूक
फैजाबाद। यूपी-100 की सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदेश मुख्यालय से आए एक प्रचार वाहन ने शहर के मुख्य चौराहों पर लोगों को जागरूक किया। चौकी सिविल लाइन पर इसका शुभारंभ यूपी-100 के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार व सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने किया।
इस प्रचार वाहन में लगे बड़े डिस्पले के माध्यम से लोगों को बताया गया कि डायल 100 से अब 108 (स्वास्थ्य सेवा) व 101 (फायर सर्विस) की भी सुविधा मिलेगी। बताया गया कि ये सेवा मौके पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्विक रिस्पांस टाइम कम करने के लिए उपलब्ध कराई गई है, कॉल करने के महज 15 मिनट में यूपी-100 की पीआरवी आपके पास पहुंचती है। इस दौरान एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि लोग यूपी-100 सेवा का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें, इसके लिए इस प्रचार वाहन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ये वाहन जिले के सभी सर्किलों के प्रमुख चौराहों व प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जाएंगे।