{"_id":"5a4a74264f1c1bee6a8b70d5","slug":"11514828838-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रामनगरी में लगा भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रामनगरी में लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन

अयोध्या। नववर्ष पर मंगलवार के दुर्लभ संयोग के चलते हनुमानगढ़ी व रामनगरी के अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्त अपने आराध्य के दरबार में नए वर्ष के बेहतर शुभारंभ की कामना लेकर पहुंचे।
भारी भीड़ के चलते रामनगरी की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। हालात यह रहे कि दिन भर पुलिस मुख्य मार्ग सहित संपर्क मार्गों पर लगे जाम से श्रद्धालुओं को निजात दिलाने के लिए जूझती दिखी।
नववर्ष पर रामनगरी अयोध्या की धार्मिक आभा प्रत्यक्षदर्शित हुई। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़ का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। रामनगरी के प्रमुख मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला, नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
नववर्ष पर मंगलवार का दुर्लभ संयोग होने के कारण हनुमानगढ़ी में तो बजरंगबली के प्रति अगाध श्रद्धा की परिचायक थी। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन कर नए वर्ष का शुभारंभ करने को आतुर नजर आ रहा था।
आलम यह रहा कि भक्त लंबे समय तक लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बड़ी संख्या में लोगों ने सरयू स्नान कर मंदिरों में नए वर्ष की बेहतरी की कामना प्रभु से की, तो कोई घर से तैयार होकर मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए कतारबद्ध नजर आया।
मणिरामदास की छावनी, दशरथ महल, बड़ास्थान, रामबल्लभाकुंज सहित अन्य मंदिरों में भी भक्त साधु-संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे। नववर्ष के स्वागत में अपने आराध्य के दर्शन को उमड़े बड़ी संख्या में भक्तों के चलते रामनगरी की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
हनुमानगढ़ी में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए। श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक वाहनों का लंबा काफिला जाम के रूप में तब्दील होता नजर आया।
हालांकि पुलिस ने जगह-जगह रूट डायवर्जन कर रखा था, बावजूद इसके संपर्क मार्गों पर जाम से भक्त जूझते रहे। वहीं शहर के गुप्तारघाट और कंपनी गार्डेन में सैलानियों के अधिक होने से पुलिस प्रशासन को समस्याओं से दो-चार होना पड़ा।
वाहनों की आवाजाही और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से पार्क आने वाले युवा और सैलानियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। प्रशासन द्वारा नववर्ष पर सुरक्षा के लिहाज से बेहतर इंतजाम किए गए थे।
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि करीब 200 पुलिसकर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए थे। असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए एंटी रोमियो टीम व कई उपनिरीक्षक जुड़वा शहरों में सादी वर्दी में तैनात रहे।