{"_id":"59ca8f884f1c1bd9538b48c4","slug":"11506447240-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दोपहर डेढ़ घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दोपहर डेढ़ घंटे बिजली गुल
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। जिला अस्पताल में दोपहर में अचानक बिजली गुल होने से मरीजों के साथ डॉक्टर व स्टाफ भी बेहाल रहा। लोग पसीने से तर-ब-तर वार्डों में पड़े रहे।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अस्पताल को आपूर्ति होने वाला एक फेस लाइन शॉर्ट हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए शट डाउन लिया गया था।
मंगलवार को दोपहर बाद करीब पौने दो बजे अचानक बिजली गुल हो गई। ओपीडी कार्य निपट जाने से ओपीडी तो बाधित नहीं हुई लेकिन यहां भर्ती मरीजों के लिए संकट पैदा हो गया।
लोग गर्मी से व्याकुल हो उठे। मामूली समस्याओं से ग्रसित मरीज तो बाहर निकल आए लेकिन गंभीर रूप से बीमार मरीज परेशान रहे। इस बीच वार्डों में तीमारदार हाथ से पंखे झलते नजर आए।
सभी वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। जिला अस्पताल में दो जनरेटर लगे है, मगर वह भी नहीं चल सकें। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आने पर लोगों को राहत मिली।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि एक फेस सुबह ही शॉर्ट हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए दोपहर बाद शट डाउन लिया गया था। अस्पताल में दो जेनरेटर लगे हैं, शार्ट होने से उन्हें भी नहीं चलाया जा सका।