{"_id":"5978e07b4f1c1b54358b46f4","slug":"11501094011-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार दो छात्राओं को जीप ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार दो छात्राओं को जीप ने कुचला, एक की मौत
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हादसा, स्कूल से लौट रही थीं दोनों
मसौधा/रानी बाजार (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मसौधा-सोहावल तहसील मार्ग पर बुधवार दोपहर स्कूल से घर जा रहीं एक ही साइकिल पर सवार दो छात्राओं को विपरीत दिशा में जा रही तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चालक जीप समेत मौके से भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावां मजरे नेपाल का पुरवा निवासी मुन्ना यादव की 11 वर्षीय पुत्री शगुन यादव तथा माधव यादव की 12 वर्षीय पुत्री रुचि यादव रानी बाजार के एक स्कूल में पढ़ती थीं। शगुन कक्षा छह की छात्रा थी।
बुधवार दोपहर दोनों छात्राएं एक ही साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में खैंपुर गांव के पास विपरीत दिशा में जा रही तेज रफ्तार जीप ने दोनों को कुचल दिया। इससे दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां पहुंचते ही शगुन यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रुचि यादव का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जीप चालक छात्राओं को कुचलकर भाग गया। हादसेे में साइकिल के परखच्चे उड़ गए हैं। पूराकलंदर पुलिस का कहना है कि, मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।