{"_id":"596125624f1c1b083d8b47cc","slug":"11499538786-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नौ विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नौ विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नौ विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव
फैजाबाद। प्रत्येक गांव और शहर के घर-घर तक बिजली की सप्लाई के लिए कैंप लगाकर कनेक्शन दिया जाए। बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी निस्तारण शीघ्रता से किया जाए। 12 वें प्लान की अपेक्षा 11 प्लान में कमियां ज्यादा है इस पर गौर किया जाए।
जो कार्यदायी संस्थाएं कार्य सही नहीं कर पा रही हैं उन्हें हटाकर कार्य दूसरे कार्यदायी संस्थाओं को मौका दिया जाए। यह बातें सांसद लल्लू सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विद्युत समिति की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि जिस ब्लॉक के गांवों में विद्युत सप्लाई नहीं हैं उस ब्लॉक के ग्रामों में विद्युत सप्लाई दिए जाने के लिए सूची बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजे जाए।
विज्ञापन
बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना पूर्व में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना 11 वॉ प्लान में 99.43 फीसदी कार्य पूरा होना बताया गया। 12 वें प्लान में कुल 3081 के सापेक्ष 660 ग्राम/मजरों का विद्युतीेकरण का कार्य पूर्ण होना बताया गया है।
आरएपीडीआरपी पार्ट बी योजना में फैजाबाद, अयोध्या, रूदौली, बीकापुर, गोसाईगंज व कैन्टोमेंट बोर्ड फैजाबाद चयनित हैं। इसमें गोसाईगंज, कैन्टोमेंट बोर्ड व भदरसा पर 33/11 उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव हैं। गोसाईगंज में भूमि प्राप्त हो गई है।
कैंटोमेंट बोर्ड ने भूमि की चयन प्रक्रिया में है। गोसाईगंज उपकेंद्र के सिविल का कार्य प्रारंभ हो चुका है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना मेें चिर्रा मोहम्मदपुर, टंडौली, दिलासीगंज, तुलसमपुर, वीपी मवई, नाका दुर्गापुरी में 33/11 केबी के उपकेंद्र बनाया जाना प्रस्तावित हैं।
जिसमें टंडौली, दिलासीगंज, तुलसमपुर, वीपी मवई व नाका दुर्गापुरी पर उप केंद्र में सिविल का कार्य शुरू हो गया है। बैठक में अंबेडकरनगर सांसद हरिओम पांडेय, जिले के सभी विधायक, समिति के सभी सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।