फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को कुचला, मौत

तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को कुचला, मौत

Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को कुचला, मौत
तेज रफ्तार कार ने मिठाई व्यवसायी को रौंदा, मौत
विज्ञापन

पुष्पराज के निकट मंगलवार रात हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। पुष्पराज के निकट मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने एक मिठाई व्यवसायी को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवारजनों का पोस्टमार्टम कराने के लिए विवाद हो गया, जिसे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
कोतवाली नगर के रामनगर कालोनी निवासी व्यवसायी कैलाश राहेजा (55) पुत्र लोकमल राहेजा मंगलवार को देर रात करीब 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपनी मिठाई की दुकान से अपने पुत्र दिलीप के साथ घर जा रहे थे। किसी कार्यवश पुष्पराज के निकट स्थित शराब की दुकान पर बाइक रोकी और वापस पैदल रोड पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में मौजूद पुत्र उन्हें जिला अस्पताल ले गया, जहां पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रिकाबगंज रघुवीर ने बताया कि मृतक के परिवारजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिन्हें समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


सड़क हादसों में चार घायल, भर्ती
फैजाबाद। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखीमपुर के सुरजनपुर ईशानगर निवासी ओमप्रकाश नवीन मंडी गैराज निवासी बाबूराम के यहां रहकर रिक्शा चलाकर जीवनयापन करता है। मंगलवार की देर रात रिक्शे से घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया, जिससे ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, इनायतनगर थाना अंतर्गत ग्राम मजनाई पूरे माथुर निवासी कुलदीप यादव व इंद्रेश यादव निवासी ग्राम वरियादेई को घायलावस्था में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं, पूराकलंदर थाना क्षेत्र सरियावा निवासी राजेंद्र सिंह भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed