फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी

सरयू महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी

Thu, 08 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
सरयू महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं रहेगी
भव्य होगा सरयू महोत्सव : केशव
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पूजन-अर्चन के साथ किया सरयू प्राकट्योत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। सरयू प्राकट्योत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय साकेत सरयू महोत्सव का प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को भव्य उद्घाटन किया। माता सरयू का पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप अयोध्या में आयोजित सरयू महोत्सव को भव्यता प्रदान करने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शासकीय सहायता देने के साथ ही इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सहत्रधारा घाट पर आंजनेय सेवा संस्थान के संयोजकत्व में आयोजित त्रिदिवसीय सरयू महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी किया। समिति के मुख्य संरक्षक राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास व महंत शशिकांत दास ने डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महामंडलेश्वर गिरीश दास, संत मनीष दास, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व रामचंद्र यादव, खब्बू तिवारी, अवधेश पांडेय बादल, ऋषिकेश उपाध्याय, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे। त्रिदिवसीय सरयू महोत्सव में प्रतिदिन सायंकाल 7:30 से 9:30 तक प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से कथामृत की वर्षा भी होगी। विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्त्रस्मों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed