फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अफसरों ने मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

अफसरों ने मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 11 Apr 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
अयोध्या। मतदान कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया। सीडीओ अभिषेक आनंद ने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के पूर्व अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। यदि कहीं कोई दिक्कत हो तो उसे अफसरों से अभी समझ लें।
विज्ञापन



विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सीडीओ ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स यह समझ लें कि जो वह जो पीठासीन एवं मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे उसी अनुरूप पीठासीन एवं मतदान अधिकारी मतदान के दिन छह मई को अपना कार्य संपादित करेंगे।
विज्ञापन



कहा कि अभी भी समय है। ट्रेनिंग देने के पूर्व अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। जो चीज न समझ में आ रही हो उसके लिए संकोच न करते हुये सभी मास्टर ट्रेनर्स ग्रुप में विचार-विमर्श कर लें। फिर भी कोई संदेह हो तो उसके बारे में निराकरण उच्चाधिकारी से अवश्य करें। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने कहा कि पिछले सप्ताह आयोजित मौखिक व लिखित परीक्षा में विफल हुए मास्टर ट्रेनर्स में अपेक्षित सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि 12 अप्रैल को साकेत महाविद्यालय में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 बजे से प्रारंभ होगा। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। प्रशिक्षण के लिए उपस्थित एवं अनुपस्थित मजिस्ट्रेटों की सूची अलग-अलग बनाकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को उसी दिन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed