फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने को 153 अफसरों की टीम बनीं

राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने को 153 अफसरों की टीम बनीं

Wed, 08 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने को 153 अफसरों की टीम बनीं
153 अफसरों की टीम रोकेगी राशन वितरण में गड़बड़ी
विज्ञापन

फैजाबाद। राशन की कालाबाजारी को रोकने को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने राशन के स्टॉक से लेकर वितरण तक की प्रक्रिया पर प्रशासनिक पहरेदारी तय कर दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राशन वितरण के लिए निर्धारित छह दिवसों में 153 अधिकारी राशन की दुकानों पर मौजूद रहकर सत्यापन करेंगे। साथ ही एफसीआई के गोदामों से स्टॉक के वितरण और गांव तक पहुंचने के सत्यापन व निरीक्षण का जिम्मा 11 जिलास्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया है।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया है कि आमतौर पर पांच से 20 तक की तिथियों में मार्केटिंग से राशन एफसीआई गोदाम तक पहुंच जाते हैं। 21 से 30 की तिथियों के बीच राशन के दुकानदारों को अपने-अपने आवंटित राशन उठाने का जिम्मा होता है। यहां से राशन के दुकानदार अपने माल उठाकर ले जाते हैं और एक से चार के बीच अपने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से सत्यापित कराते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आमतौर से यही से राशनों की कालाबाजारी शुरू होती है। इसके लिए एक से चार तक ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की संस्तुति के बाद सभी ब्लॉकों पर एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी को निरीक्षण व सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया है। मौके पर जाकर 11 जिलास्तरीय अधिकारी स्टॉक रजिस्टर का मिलान करते हुए हर माह अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। जिलाधिकारी ने बताया है कि राशन के सत्यापन के बाद कोटेदारों की ओर से राशन बांटने के लिए प्रत्येक माह के छह दिवस निर्धारित हैं। यह दिवस 5, 6, 10, 11, 14 व 15 हैं। उन्होंने बताया है कि राशन कार्ड धारकों ने कई बार कोटेदारों की ओर से सही वितरण न करने की शिकायत की जाती रही है। इसके लिए सही व निश्चित राशन कार्ड धारकों को राशन मिले, इसकी व्यवस्था में जिले भर में 153 अधिकारियों को रेंडम चेकिंग का जिम्मा सौंपा गया है। इन अधिकारियों को निश्चित दुकान व तिथि बताई जाएगी। यह सरकारी राशन की दुकानों पर पहुंचकर औचक जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया है कि ऑनलाइन व्यवस्था के तहत जिले में तीन हजार 515 नए राशन कार्ड बने हैं। इसका ड्राफ्ट संबंधित लोगों को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन में तीन हजार 736 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें छह से 11 अगस्त तक सत्यापन में तीन हजार 515 आवेदकों का सत्यापन सही पाया गया। इसके राशनकार्ड बना दिए गए हैं। इस दौरान एडीएमसिटी विन्धवासिनी राय, डीएसओ शोभनाथ यादव सहित अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed