{"_id":"5aaeb1424f1c1b21578b56dc","slug":"111521398082-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 429 केंद्रों पर विवि कराएगा एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 429 केंद्रों पर विवि कराएगा एग्जाम
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय अब 431 केंद्रों पर कराएगा एग्जाम
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी कर दी है। अब विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 10 जिलों के 431 केंद्रों पर होगी। नई परीक्षा केंद्रों की सूची में सभी महिला महाविद्यालयों को स्वकेंद्र बना दिया गया है। इसके पीछे शासन की ओर से जारी शासनादेश बताया जा रहा है। साथ ही कुछ महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया गया है। मुख्य परीक्षा के ठीक चार दिन पहले परीक्षा केंद्रों में हुए बदलाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने 15 मार्च को मीडिया के सामने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसमें 395 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके बाद विद्यालय प्रबंधकों ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में व्यापक गड़बड़ियों की बात को लेकर विश्वविद्यालय पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दबाव में आकर आनन-फानन सूचना अपने वेबसाइट पर जारी करके प्रत्यावेदन एकत्रित करने शुरू किए। महाविद्यालयों ने अपने-अपने तर्क के अनुसार प्रत्यावेदन किया। इसके बाद परीक्षा समिति ने बैठक कर परीक्षा केंद्रों की नई सूची शनिवार देर रात जारी कर दी है।
नई सूची में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महिला महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इससे परीक्षा केंद्रों की संख्या अब 431 हो गई है। कुछ महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में भी प्रत्यावेदन व नियमों के अनुरूप बदलाव किए गए हैं लेकिन इन बदलावों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बता दें कि 22 मार्च से विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा शुरू होनी है। इस बार परीक्षा में फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, अमेठी, बलरामपुर, व श्रावस्ती के 6,11,680 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें बलरामपुर व श्रावस्ती के अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी व प्रतापगढ़ के आखिरी वर्ष के छात्र सम्मिलित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सत्ता पक्ष का रखा गया ख्याल
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कोर्ट सदस्य ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि मुख्य परीक्षा में केंद्रों के निर्धारण को लेकर कुछ अनियमितताएं हुई हैं। सत्ता पक्ष का ख्याल रखा गया है। उम्मीद है कि इन सब के बावजूद कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित सकुशल परीक्षा कराने में सफल होंगे।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। शासनादेश के अनुसार सभी महिला कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाने का आदेश है। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 431 हो गई है।- डॉ. एसएल पाल, परीक्षा नियंत्रक, अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद