फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पटरंगा स्टेशन के पास टूटा रेलवे ट्रैक, बड़ा हादसा टला

पटरंगा स्टेशन के पास टूटा रेलवे ट्रैक, बड़ा हादसा टला

Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पटरंगा स्टेशन के पास टूटा रेलवे ट्रैक, बड़ा हादसा टला
ढाई घंटे बाधित रहा फैजाबाद-लखनऊ रेल मार्ग
विज्ञापन

- पटरंगा स्टेशन के पास टूटा रेल ट्रैक, बचा बड़ा हादसा
पटरंगा। एक नौजवान की सूझबूझ के चलते एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। ट्रेन पकड़ने के लिए रेल ट्रैक के किनारे होकर प्लेटफार्म जा रहे युवक ने पटरंगा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक टूटा देखा। उसने स्टेशन पहुंचकर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सीनियर सेक्सन इंजीनियर अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक फैजाबाद-लखनऊ रेल मार्ग रेल यातायात बाधित रहा।
पटरंगा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 7:05 बजे कैफियत एक्सप्रेस गुजरने के बाद स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। पटरंगा गांव निवासी मोहम्मद सैय्यद अली ट्रेन पकड़ने के लिए रेल ट्रैक के पास पैदल स्टेशन जा रहा था। उसने थाने के सामने लगभग एक फुट पटरी टूटी देखी। यह देख वह दौड़ता हुआ स्टेशन मास्टर के पास गया और उन्हें पटरी टूटी होने की सूचना दी। उन्होंने इसकी सूचना बाराबंकी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाते ही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमए खान अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, पटरंगा रेलवे स्टेशन पर सामान व औजार नहीं होने के कारण रुदौली स्टेशन से सामान मंगाया गया। औजार आने पर टूटी पटरी की मरम्मत की गई। इसके चलते करीब दो घंटे 40 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस गरीब नवाज एक्सप्रेस को दरियाबाद आउटर पर रोक दिया, जबकि पटरंगा स्टेशन पर फैजाबाद-लखनऊ पैसेंजर को रोका गया। वहीं, रौजागांव स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस को रोका गया। ट्रैक ठीक होने के बाद 9:55 पर दरियाबाद आउटर पर खड़ी दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस इसके बाद अन्य गाड़ियां अपने गंतव्य को रवाना हुई। पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद रेल ट्रैक को ठीक कराया गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे रेल यातायात बाधित रहा। वहीं, सूचना के बाद एसडीएम रुदौली पंकज सिंह, सीओ रुदौली धनंजय सिंह कुशवाहा, पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह समेत जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed