{"_id":"5a2ec8964f1c1bce408bc6b1","slug":"111513015446-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिसंबर से वैवाहिक आयोजनों पर लग जाएगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिसंबर से वैवाहिक आयोजनों पर लग जाएगा ब्रेक
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। वैवाहिक व मांगलिक कार्यों पर 14 दिसंबर से विराम लग जाएगा। 14 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है, जो एक माह तक रहेगा। शुक्र भी अस्त रहेेंगे, जिसके कारण शुभ कार्य नहीं होंगे। अब करीब दो महीने बाद बाद शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे।
14 दिसंबर से शुक्र अस्त व खरमास शुरू होने के कारण वैवाहिक एवं मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। खरमास तो 14 जनवरी को समाप्त हो जाएगा लेकिन शुक्र अस्त के कारण शुभ कार्य पर विराम रहेगा। सात फरवरी के बाद से ही सहालग शुरू होगी।
ज्योतिषाचार्य स्वामी हरिदयाल मिश्र ने बताया कि 55 दिन के लिए वैवाहिक आयोजन थमने जा रहे हैं। 14 दिसंबर से शुक्र अस्त हो रहे हैं और खरमास भी लग रहा है।
धनु राशि पर जब सूर्य आते हैं तो खरमास लग जाता है। खरमास और शुक्र अस्त के कारण जनवरी 2018 में वैवाहिक लग्न नहीं मिलेगी। शुक्र 3-4 फरवरी को उदय हो रहे हैं इसके बाद विवाह का पहला शुभ लग्न सात फरवरी से है।
विज्ञापन
इस तरह करीब दो माह के ब्रेक के बाद बैंड-बाजा और बारात की धूम शुरू होगी। इस वर्ष सहालग के लिए लग्नें बहुत कम रहीं। चार जुलाई से चार माह के लिए वैवाहिक कार्य चातुर्मास के कारण थम गए थे।
16 नवंबर से लग्न शुरू हुई थी तो नवंबर में नौ व दिसंबर में मात्र पांच ही वैवाहिक लग्नें मिलीं। अब नए वर्ष में जनवरी में भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे।
इस संवत्सर फरवरी-मार्च मिलाकर 18 वैवाहिक लग्न मिलेंगी। फरवरी में सात, 10, 12, 13, 18, 19, 20, 23, 24, 25 व 28 फरवरी को लग्न है। मार्च में 2, 3, 5, 6, 7, 8 और 12 मार्च को विवाह की शुभ लग्ने हैं।
बुकिंग अभी से शुरू
फरवरी से शुरू होने जा रहे वैवाहिक लग्न को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है। समारोह के लिए बुकिंग तेज हो गई है। अयोध्या के एक कैटर्स सरयू ने बताया कि फरवरी व मार्च के लिए कई बुकिंग मिल रही है।
बंपर बुकिंग के कारण कुछ आयोजन छोड़ने भी पड़ रहे हैं। एक-एक लग्न पर दो से तीन बुकिंग उठा रखी है। कैटरिंग का काम करने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि नजदीक वाली बुकिंग ही ले रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा बुकिंग कवर की जा सके।