फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीएसएनएल कर्मियों ने की एकदिवसीय हड़ताल

बीएसएनएल कर्मियों ने की एकदिवसीय हड़ताल

Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों ने की एकदिवसीय हड़ताल
कामकाज ठप होने से उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
विज्ञापन

फैजाबाद। केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर बीएसएनएल कर्मियों ने गुरुवार को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कई ग्राहक भी खासे प्रभावित हुए।

बीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने गुरुवार को एक जनवरी से वेतन पेंशन संशोधन व सीधे भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का लाभ एवं ट्रेड यूनियन गतिविधियों से बैन हटाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि वेतन संशोधन न होने से पेंशन में आजीवन भारी नुकसान होगा। सचिव तिलकराज श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल कंपनी का घाटा कर्मचारियों से नहीं बल्कि सरकार की नीतियों से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रियाज अहमद, विपिन पाठक, जगन्नाथ यादव, जियालाल चौधरी, आरएन सिंह, गंगाराम, रामचेत यादव, हरीराम, भगवान बक्स सिंह, शिवप्रताप सिंह, आरपी पाल, विजय शंकर पांडेय, सीपी सिंह, दलजीत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।


वहीं गुरुवार को कामकाज ठप होने से उपभोक्ताओं को अनेक परेशानियों को सामना करना पड़ा तथा बिना काम हुए ही बैरंग लौटना पड़ा। रिकाबगंज के रवि ने बताया कि सिमकार्ड खो गया है, दूसरा सिमकार्ड लेने आए थे। आज अंदर नहीं जाने मिल पा रहा है।

राठहवेली के मो. फिरदौस ने बताया कि बिल जमा न होने से सेवाएं रोक दी गई हैं, आज अंदर नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए बिल नहीं जमा हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed