{"_id":"5978e0734f1c1b54358b46ee","slug":"111501094003-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला शुरू, उमडी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला शुरू, उमडी भीड़
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपर्वत पर झूलनोत्सव के साथ मठ-मंदिरों में पड़े झूले, उमड़े श्रद्धालु
अयोध्या। रामनगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। मणिपर्वत पर झूलनोत्सव पर्व के साथ नगरी के सभी मठ-मंदिरों में झूले पड़ गए। गाजे-बाजे व जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विग्रह भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान की मनमोहक पालकियों व रथों पर यात्रा निकाली गई।
शहर के विभिन्न मंदिरों में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन शुरू हो गए हैं। लगभग पखवारे भर तक चलने वाले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में डेरा डालने लगे हैं।
श्रावणी तीज पर्व के साथ आरंभ होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रमुख मठ-मंदिरों, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, श्री मणिराम दास की छावनी, दिव्य शीश महल, श्रीराम बल्लभाकुंज, अशर्फी भवन आदि मंदिरों से गाजे-बाजे व जय श्रीराम के जयघोष के बीच विग्रह भगवान श्रीराम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान की मनमोहक पालकियों व रथों पर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
मणिपर्वत पर पहुंचकर विग्रह भगवान को प्रतीक रूप से झूला बिहार कराया गया। चलविग्रहों की निकाली गई पालकी यात्रा में कनक भवन मंदिर की चांदी की पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
मंदिरों में भजन-संगीत से बह रही भक्ति की धारा
दूसरी बेला शुरू हुआ ये मेला देर शाम तक चलता रहा। मणिपर्वत की पावन भूमि पर विग्रह भगवान के झूलनोत्सव की मनमोहक छटा के दर्शन के लिए देश भर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देर शाम यात्रा मंदिरों में लौट गई। मणिपर्वत पर झूला बिहार के बाद से सभी मठ-मंदिरों के जगमोहन में झूले पड़ गए।
इसी के साथ झूला महोत्सव का भी आरंभ हो गया। श्रावणी पूर्णिमा सात अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव के तहत मंदिरों में कजरी गीतों के साथ भजन-संगीत व नृत्य के कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आराध्य के दर्शन कर भक्तिरस में गोते लगा रही है।
मेला क्षेत्र में कसा सुरक्षा घेरा
मेला आरंभ होने के साथ ही अफसरों ने मेला क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। पूरे मेला क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में जकड़ दिया गया है। मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मेले की सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
डीएम संतोष कुमार राय, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एडीएम सिटी व मेलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह अन्य अफसरों के साथ मेला क्षेत्र में डटे रहे। मणिपर्वत स्थल पर बने कैंप कार्यालय से मेले पर नजर रखने के साथ ही दिशा-निर्देश जारी होतेे रहे।