{"_id":"5974e1894f1c1b36548b458e","slug":"111500832137-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अगस्त को आएंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अगस्त को आएंगे अखिलेश यादव
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ अगस्त को आएंगे अखिलेश यादव
- राजबली यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
फैजाबाद। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आगामी 9 अगस्त को जिले में आएंगे। इस दौरान वे पूरा ब्लॉक के मड़ना स्थित एक इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक राजबली यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तदुपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को लेकर शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक विद्यालय के प्रबंधक व कार्यक्रम के आयोजक राजबहादुर यादव द्वारा आहूत की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का जिले में यह प्रथम आगमन है तथा इसी दिन क्रांति दिवस भी है, इसलिए इस दिन विशाल कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, वरिष्ठ सपा नेता लड्डूलाल यादव, रक्षाराम यादव, रामरंग यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।