{"_id":"595d31184f1c1bc6718b46b2","slug":"111499279640-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से 45 हजार उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिग्गी से 45 हजार उड़ाया
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिग्गी से 45 हजार उड़ाए
अयोध्या। अयोध्या के रेड जोन एरिया में ठीक टेढ़ी बाजार चौराहे पर गोंडा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बाइक की डिग्गी से 45 हजार रुपए चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है।
इस संदर्भ में थाना रामजन्म भूमि ने एफआरआई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में स्थानीय लोगों ने ऐसी घटना से इनकार किया है, जिसको लेकर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस को दी शिकायत में जिन्नन प्रसाद चौहान निवासी बखरवां, थाना छपिया जिला गोंडा ने बताया कि बुधवार को वे फैजाबाद से अपना काम निपटा कर घर जा रहा था, करीब 11 बजे भूख लगने पर उसने अपनी बाइक टेढ़ी बाजार पर रोक छोला-भटूरा खाने लगा।
विज्ञापन
जब वह खाकर आया तो देखा उसकी डिग्गी खुली हुई थी और उसमें रखे 45 हजार रुपए, बैंक पासबुक समेत अन्य कागजात गायब थे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ऐसी किसी घटना से साफ इन्कार किया है। थाना रामजन्म भूमि के प्रभारी सुनील मिश्र ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है, जांच की जा रही है।