फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   105 objections came regarding the wards of the local bodies

Ayodhya News: निकायों के वार्डों को लेकर आईं 105 आपत्तियां

Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
105 objections came regarding the wards of the local bodies
महापौर और निकायों के अध्यक्ष को लेकर नहीं आई कोई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण को लेकर बुधवार तक कुल 107 आपत्तियां दाखिल की गईं। इनमें 102 नगर निगम के वार्डों को लेकर हैं और पांच दूसरे निकाय को लेकर दाखिल की गईं हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र के वशिष्ठ कुंड वार्ड से रमाकांत, शिवराम, विश्वनाथ, अनिल सिंह, रोहित सिंह, सुजीत कुमार सहित 100 लोगों ने अलग-अलग शिकायतें की हैं। इन लोगों ने अन्य पिछड़ा वर्ग हुए वार्ड को सामान्य किए जाने को लेकर आपत्ति की है। इसी तरह रानापोली वार्ड से दीपक सचान सहित दो ने वार्ड को अनुसूचित जाति से सामान्य किए जाने को लेकर आपत्ति की है।
विज्ञापन

नगर पालिका रुदौली वार्ड संख्या 15 से राम लाल ने महिला के लिए आरक्षित सीट को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला किए जाने को लेकर आपत्ति दाखिल की है। वहीं वार्ड संख्या 24 के राम किशन ने भी आपत्ति दाखिल की है। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा से तीन शिकायतें वार्ड संख्या 15 से एकलाख, वार्ड संख्या 16 से समरजीत निषाद और वार्ड संख्या 13 अमर बाबू ने वार्ड के आरक्षण को लेकर आपत्ति की है। महापौर और निकायों के अध्यक्ष को लेकर कोई आपत्ति नहीं आई। नोडल अफसर व एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं। जांच के बाद इनका निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed