{"_id":"5b8eccab867a55486a0a945f","slug":"101536085163-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में दर्जनों मकान-छप्पर गिरे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में दर्जनों मकान-छप्पर गिरे, दो की मौत
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
44.4 मिमी. बारिश से मकान-छप्पर गिरे, तीन की मौत
फैजाबाद। तेज हवा के बीच चमक-दमक के साथ मंगलवार सुबह जिलेभर में हुई 44.4 मिमी मूसलाधार बारिश से हाहाकार मच गया। बिजली गिरने के साथ जगह-जगह मकान, छप्पर व दीवारें गिरने से जन-धन की हानि हुई।
दीवार के नीचे दबने से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। बिजली की चपेट में आकर तीन भैंसों की भी मौत हो गई जबकि एक भैंस की मौत दीवार गिरने से हुई है।
शहरी इलाकों में भी कई स्थान तालाब बने नजर आए, इसके चलते कई स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया गया। फैजाबाद-अकबरपुर नेशनल हाईवे पर राजेपुर गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर हाईवे पर गिर गया।
विज्ञापन
इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तक पेड़ को सड़क किनारे करने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ।
खंडासा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में मंगलवार दोपहर कच्ची दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर हीरालाल(80) की मौत हो गई। तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचगांव मंठा में बारिश के चलते मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से छप्पर के नीचे सो रहे परिवार के एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए।
पड़ोसी जगन्नाथ वर्मा ने बताया कि किसान गंगाराम वर्मा (70) अपने सहन दरवाजे पर पत्नी प्राना देई (65) व नाती अमन (10) वर्ष के साथ छप्पर में सो रहा था। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे कच्ची मिट्टी की दीवार छप्पर पर गिर गई।
उसके नीचे सभी लोग दब गये। तीनों को तारुन सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। दोनो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामपुरभगन पुलिस चौकी प्रभारी मनीज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नायब तहसीलदार गजानन दुबे व क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम बहादुर वर्मा ने बताया कि राहत के लिए रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा रही है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना गांव में बारिश के दौरान टीन शेड का बैठका गिर गया।
इससे उसके नीचे सो रही गांव निवासिनी वृद्धा गायत्री देवी(65), पौत्र आशीष पांडे (18), सौरभ पांडे (16) पुत्रगण देवेंद्र पांडे तथा बाबा बाजार निवासी ननिहाल आया शिवम तिवारी (16) पुत्र सुनील तिवारी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कर्मा कोडरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के दो कमरों की दीवार गिर जाने से सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
तारुन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालापुर के मजरे बनखोदवा में जगन्नाथ वर्मा व देपी प्रसाद वर्मा के नलकूप पर बना खपरैल का मकान ढह गया। इससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्राम पंचायत ककोली के मजरे ब्राह्मण का पूरा निवासी अवधेश पांडेय का मिट्टी दीवाल से निर्मित खपरैल का मकान गिर पड़ा। इससे गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को सूचना दे दी गयी है।
पिछौरा के प्रधान रामबक्श वर्मा ने बताया कि गांव के में रामलच्छन, राम उजागिर, राम नरायन, दीप नरायन श्रीवास्तव, राम सुफल माली का छप्पर, चंद्रावती, जयकुमार, सुरेंद्र वर्मा व जयकुमार का खपरैल का मकान गिर गया।
लेखपाल व नायब तहसीलदार को सूचना दे दी गयी है। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दोस्तग्रामपुर के मजरा बंकठवा निवासी विजय बहादुर मिश्र का खपरैल का घर गिर गया। जिससे गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है।
चंद्र किशोर मिश्र का टीन शेड गिर गया। सौनौरा गाऊ पुर के सोहनलाल, सहदेव तिवारी और बजरंगी का खपरैल का मकान ढह गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि सूचना लेखपाल को दी गई है।
बीकापुर ब्लॉक के बल्लीपुर, कटारी, घुरहू पुर, जानकीपुर, बसंतपुर, देवापुर सहित अन्य कई गांव में कई कच्चे मकानों और छप्परों को नुकसान पहुंचा है।
कच्ची दीवारों के गिरने दुबवा निवासी सुषमा देवी (50), केसरुवा बुजुर्ग निवासी केशु (55) घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बीकापुर से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी तहसीलदार नायब तहसीलदार गजानन दुबे ने बताया कि जहां-जहां जानकारी मिल रही है, संबंधित हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावा मजरे पंडित का पुरवा निवासी राजेंद्र यादव घर के बाहर पीपल के पेड़ में अपनी तीन भैंस बांध रखीं थीं। तड़के करीब तीन बजे तेज चमक के साथ बिजली गिर गई।
जिससे मौके पर ही तीनों भैंस की मौत हो गई। वहीं, क्षेत्र के ही शांतिपुर ग्रामसभा मजरे कुर्मी का पुरवा में छप्पर गिर गया। जिसके नीचे बंधी राम अजोर पाल की भैंस दबकर मर गई।
बीकापुर के दोहरी गांव में पशुशाला गिर जाने से मिहींलाल विश्वकर्मा के तीन गाय जख्मी हो गई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में भारी भरकम पेड़ गिरने से मोहम्मद नौशाद खान का मकान जमींदोज हो गया।
रखा हुआ अनाज गेहूं और कपड़े तथा चार हजार रुपये की नगदी नष्ट हो गई। ग्राम सभा दौलतपुर के मजरे पांडे का पुरवा में पुराना माधव प्रसाद का इमली का पेड़ गिर गया।
जिससे गांववासी जयराम यादव तथा शिवराम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया घर में रखे हुए घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। बारिश से वीआईपी इलाके सिविल लाइंस समेत अन्य कॉलोनियों व सरकारी कार्यालयों के परिसर में घुटनों पानी भर गया।
बजाजा रोड स्थित गली व टकसाल समेत अन्य इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग स्वयं बालटी व जग से पानी निकालते नजर आए। शहर के रिकाबगंज, फतेहगंज, नाका, मोदहा, देवकाली, लालबाग समेत अन्य इलाकों में सड़क पर पानी भरा रहा।
सिविल लाइंस स्थित पावर कॉर्पोरेशन, लोक निर्माण, सिंचाई, आपूर्ति, डाकघर समेत अन्य कार्यालयों में कर्मचारी घुटनों पानी में चलकर कार्यालय पहुंचे। वहीं, ग्रामीण इलाकों में खेत और पोखरे पानी से लबालब भर गए हैं।
बीकापुर कस्बे में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, एसडीएम के आवास के सामने, तहसील परिसर, सीएचसी परिसर के अलावा कई परिषदीय स्कूलों इंटर कॉलेजों के अलावा निजी शिक्षण संस्थानों के परिसर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है।
एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने के आसार है। बताया कि जिले में कुल 44.4 मिमी. औसत बारिश हुई। इसमें सबसे ज्यादा वर्षा बीकापुर के शाहगंज इलाके में हुई।
विधायक ने 72 पीड़ितों को दिया चेक
रूदौली। दो दिनों से हो रही बरसात में गिरे घरों के पीड़ितों को तहसील सभागार में विधायक रामचंद्र यादव ने राहत चेक बांटे। इस दौरान 72 अतिवृष्टि पीड़ितों को चेक वितरित किए गए। एसडीएम टीपी वर्मा ने बताया कि गनेशपुर अमहटा में भौली अखियारपुर बहरास भौली के ग्रामीणों को राहत चेक वितरित किए गए। इस दौरान तहसीलदार शिव प्रसाद यादव, भाजपा नेता राज किशोर सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, विनोद मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।