फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विधायक-ब्लाक प्रमुख में बढ़ी रार, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

विधायक-ब्लाक प्रमुख में बढ़ी रार, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 12 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विधायक-ब्लाक प्रमुख में बढ़ी रार, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन
फैजाबाद। मिल्कीपुर विधायक और रुदौली के ब्लॉक प्रमुख पति व भाजपा नेता के बीच विवाद अब सतह पर आने लगा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा ब्लॉक प्रमुख के फैजाबाद आवास, उनके रिश्तेदारों व भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पर की गई छापेमारी के बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधायक व पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


बीती 30 जुलाई को भाजपा के मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा के कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई का पुरवा स्थित आवास पर उनके ममेरे भाई करण रावत को बगल में रह रहे रुदौली ब्लॉक प्रमुख पति के साले, सरकारी गनर व जनौरा निवासी भाजपा नेता विकास सिंह ने पीट दिया था। निजी गनर पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


मामले में एक अगस्त को करण की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया था। मामले में सरकारी गनर दिग्विजय सिंह को दो अगस्त को सस्पेंड कर दिया गया था। शुक्रवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता विकास सिंह के आवास पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्लॉक प्रमुख रुदौली शिल्पी सिंह व भाजपा नेता विकास के रिश्तेदार उमाशंकर सिंह ने पुलिस पर घर में घुसकर अभद्रता व तोड़फोड़ का आरोप लगाया। शनिवार को भाजपा के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और विधायक गोरखनाथ बाबा व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा के मसौधा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि बीती रात कैंट थाना पुलिस उनके आवास में घुस गई और पत्नी से अभद्रता भी की। उन्होंने इसकी शिकायत डीआईजी से की है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, भाजपा नेता महेश श्रीवास्तव, हरभजन गौड़, दीपक सिंह, सौरभ तिवारी, दयाशंकर द्विवेदी, समीर गुप्त आदि मौजूद रहे।


परिवार व रिश्तेदारों का उत्पीड़न कर रही पुलिस : शिल्पी
रुदौली ब्लॅाक प्रमुख व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह की पत्नी शिल्पी सिंह का आरोप है कि पुलिस उनके परिवार व रिश्तेदारों का उत्पीड़न कर रही है। वहीं, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि पुलिस द्वारा किसी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed