{"_id":"5b5ca1ac4f1c1b466d8b765c","slug":"101532797356-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज (फैजाबाद)। इनायतनगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के सामने पलिया चौराहे पर स्थित एक दुकान पर खड़ी कार में शनिवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तेज धमाकों के साथ सिलेंडर फटने से कार जलकर राख हो गई।
बाजारवासियों व फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। कार मालिक जय प्रकाश पांडेय के अनुसार गाड़ी स्टार्ट करते समय शॉर्ट सर्किट से उसमें आग लग गई। कार में सीएनजी गैस लगी होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। आग बुझाने में ग्राम रजौरा पूरे पांडेय निवासी मोहित कुमार पांडेय आंशिक रूप से झुलस गए।
शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे पलिया चौराहे पर स्थित प्रकाश बुक डिपो पर खड़ी कार को स्टार्ट करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कार जलकर राख हो गई। कार में सीएनजी गैस लगी होने के कारण आग भड़क उठी। देख लोग दुकान बंद कर भागने लगे।
विज्ञापन
कार जलते समय कई बार जोरदार धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि मकान के दूसरी मंजिल के ऊपर तक जा रही थीं। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के सामने घटनास्थल होने की वजह से पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आग बुझाते समय एक युवक मामूली रूप से झुलस गया है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। कार सीएनजी प्रयोग के लिए स्वीकृत थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।