फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आज लाल निशान पार कर सकती सरयू, प्रशासन सतर्क

आज लाल निशान पार कर सकती सरयू, प्रशासन सतर्क

Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आज लाल निशान पार कर सकती सरयू, प्रशासन सतर्क
प्रतिघंटे एक सेमी. की रफ्तार से बढ़ रही सरयू] आज लाल निशान कर सकती है पार
विज्ञापन

फैजाबाद। पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू/घाघरा तेज उफान पर है। अयोध्या में गुरुवार शाम छह बजे से सरयू का जलस्तर 92.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरे के निशान से मात्र 28 सेमी. दूर है।

नदी का जलस्तर एक सेमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में शुक्रवार को सरयू लाल निशान पार कर सकती है। इससे सदर, रुदौली व सोहावल तहसील के कक्षारीय गांवों में हलचल है। लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को विवश हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने भी सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ नियंत्रण की सभी चौकियों पर अधिकारी व कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। पहाड़ों पर हो रही वर्षा के चलते चार दिनों से गिरजा व शारदा बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जुलाई को दोनों बैराजों से 1.27 लाख क्यूसेक, 24 जुलाई को 1.43 लाख क्यूसेक व 25 जुलाई को 1.71 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हुई। अब बृहस्पतिवार को शारदा बैराज से एक लाख नौ हजार 35 क्यूसेक, गिरजा बैराज से एक लाख 3 हजार 367 क्यूसेक व सरयू बैराज से 5 हजार 190 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से उफान काफी तेज हो सकता है।

पहली बार ऐसा हुआ है कि सरयू बैराज से पानी छोड़ा गया है। आमतौर पर इस बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाता है। तीनों बैराजों से छोड़ा गया पानी शुक्रवार रात से असर दिखाना शुरू कर देगा। नदी का जलस्तर प्रति घंटे एक सेमी. बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 92.45 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को सरयू का जलस्तर लाल निशान को पार कर जाएगा। सरयू के लाल निशान पार करने की संभावनाओं के चलते प्रशासन व बाढ़ राहत खंड पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सभी चौकियों की निगरानी शुरू हो गई। बाढ़ नियंत्रण खंड पहले हुए कटान के स्थानों की पूरी निगरानी कर रहा है। हालांकि रौनाही व एबी तटबंध कई जगहों पर पानी पहुंच गया है।

सरयू के बढ़ते स्वरूप को देखकर कछार में दहशत का माहौल है। रौनाही तटबंध के कछार में रहने वाले काफी ग्रामीण बंधे पर आ चुके है। यही हाल एबी बंधे का भी है। हालांकि अभी तटबंध पर अभी कटान की कोई संभावनाएं नहीं हैं लेकिन प्रशासन व बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।


बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण अगले 60 घंटे तक सरयू के जलस्तर में वृद्धि होती रहेगी। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं। चौकियों पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की ओर से प्रति घंटे रिपोर्टिंग की जा रही है।- सीएम यादव, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ खंड, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed