{"_id":"5a2d6f894f1c1b74698c0f2f","slug":"101512927113-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप व बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप व बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के रानीमऊ चौराहा पर शनिवार शाम बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाराबंकी के रहने वाले एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी साधन से सीएचसी बनीकोंडर पहुंचाया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी रामकुमार (60) शनिवार शाम रानीमऊ गांव में लगे मेले में महिलाओं को छोड़कर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। रानीमऊ चौराहा पर हाईवे पार करते वक्त फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोग रामकुमार को टेंपो से सीएचसी बनीकोंडर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात रामकुमार की मौत हो गई। पटरंगा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि, मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।