फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मेयर समेत विजयी पार्षदों का भाजपा ने किया सम्मान

मेयर समेत विजयी पार्षदों का भाजपा ने किया सम्मान

Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेयर समेत विजयी पार्षदों का भाजपा ने किया सम्मान
नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों का भाजपा ने किया सम्मान
विज्ञापन

फैजाबाद। गुजरात में चुनाव प्रचार कर अयोध्या लौटे मेयर ऋषिकेश उपाध्याय समेत भाजपा के विजयी पार्षदों का शनिवार का पार्टी कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद व नगर विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं ने मेयर व पार्षदों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि, सभी मेयर व पार्षद केंद्र व प्रदेश सरकार की आशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन कर अयोध्या को विकसित करने में सहयोग करें। कहा कि, आपके द्वारा किया गया कार्य ही भविष्य में आपकी पहचान बनेगा, इसलिए आप सभी पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि, प्रदेश सरकार नवनिर्वाचित नगर निगम बोर्ड के माध्यम से अयोध्या का सर्वांगीण विकास करेगी।
विज्ञापन

मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि, श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अयोध्या को विश्व स्तर का धार्मिक व पर्यटन केंद्र बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, संजीव सिंह, प्रकाश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, परमानंद मिश्र, रोहित पांडेय, राधेश्याम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को रामकथा पार्क में मध्याह्न 12 बजे होगा। पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव मौर्या से बात की गई है, जल्द ही कार्यक्रम तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed