{"_id":"5963c8644f1c1bc2478b46fc","slug":"101499711588-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रूक-रुक कर हुई बारिश, जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रूक-रुक कर हुई बारिश, जलभराव
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पहले दिन मेघों ने गाया मल्हार
फैजाबाद। सावन के पहले दिन सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश हुई। इससे तापमान घटने से मौसम जहां खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली वहीं अनेक स्थानों पर जलभराव से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ।
जगह-जगह पानी भरने से लोग समस्याओं से जूझते रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगकर आना-जाना पड़ा। रविवार की रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को पूरे दिन होती रही। कभीकभार पानी थमा मगर बूंदे गिरना नहीं बंद हुआ। जिससे जनजीवन काफी अस्तव्यस्त रहा।
स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, रोजी-रोजगार पर जाने वाले सभी लोग बारिश से खासा प्रभावित हुए। भीगते हुए बच्चे जगह-जगह स्कूलों की ओर जाते देखे गए। सोमवार को तापमान में भी भारी गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक हुई झमाझम बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों का जीवन नारकीय सा हो गया है। शहर के सरकारी दफ्तर, कई मोहल्ले, गलियां लबालब भर गईं। जगह-जगह भठे हुए नालों से पानी सड़कों पर भर गया, जिससे राहगीरों को अनेक संकटों का सामना भी करना पड़ा।
फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग से पटवारी का पुरवा जाने वाले मार्ग पर संघा कोल्ड स्टोरेज के निकट पूरी सड़क जलमग्न हो गई है। गांठ भर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर देवकाली के निकट सर्विस रोड पर तो बारिश से अनेक दुश्वारियां उत्पन्न हो गई हैं। करीब 8 सौ मीटर सड़क पूरा जलमग्न हो गया है। बड़े-बड़े पत्थर भी पानी में पड़े हैं, जिससे रोज कई लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं तथा आवागमन बाधित हो रहा है।
लंबे समय से व्याप्त इस समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। यही हाल देवकाई बाईपास से रीडगंज की ओर जाने वाले मार्ग का है। पूरा मार्ग बरसाती पानी से लबालब भरा है, आने-जाने वाले राहगीर गांठ भर पानी में से होकर जाने को मजबूर हैं।
आज भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 93 रिकॉर्ड की गई।
नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, सोमवार को जिले में 26 मिमी. औसत वर्षा हुई, अगले 24 घंटों में मौसम में कोई परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मध्यम से तेज गति की लगभग 25-30 मिमी. वर्षा होने की संभावना है।