{"_id":"61df377be53b88214d0af1cc","slug":"101-patients-including-doctors-nurses-found-corona-positive-faizabad-news-lko6132005135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, नर्स समेत 101 मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर, नर्स समेत 101 मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण दर प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तीन जिला स्तरीय अस्पतालों के डॉक्टर, स्टाफ नर्स समेत 101 लोग बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि, आठ संक्रमित आइसोलेशन पीरियड पूरा होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
जिले में कुल सक्रिय मरीज 371 हो गए हैं। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त हुई 4734 लोगों की जांच रिपोर्ट में 101 संक्रमित मिले।
उन्हें आइसोलेट कराने से लेकर उनके घर तक स्वास्थ्य टीमें भेजने में स्वास्थ्यकर्मियों के पसीने छूट गए। रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में सर्वाधिक सात संक्रमित पाए गए। इनमें एक डॉक्टर, मैट्रन सहित अन्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय परिसर में चार, जिला अस्पताल में दो, अंगूरी बाग कॉलोनी, रिकाबगंज, लाजपत नगर में तीन-तीन, सिविल लाइन, हैदरगंज, गांधीनगर, गद्दोपुर, अवधपुरी कॉलोनी, नवीन मंडी व पूरा बाजार में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
अमानीगंज ब्लॉक के टिकती, धरौली, कोटिया, शहर के शक्ति नगर, नील विहार, दिल्ली दरवाजा, कश्मीरी मोहल्ला, शिव कॉलोनी, बेगमगंज, मुगलपुरा, टकसाल, कनक महल के सामने, फतेहगंज, डालीगंज, कमिश्नर आवास, रामनगर, जमुनिया बाग, प्रमोद वन, राठहवेली, बल्ला हाता, पुलिस लाइन, यश्लोक हॉस्पिटल के निकट, स्वामी कुंज, वजीरगंज, सरस्वती पुरम कॉलोनी, गोपालपुर, खोजनपुर, शारदापुरम, नाका, डाभा सेमर, उसरू, कृष्णा नगर, बनवीरपुर समेत अन्य जगहों पर एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं।
आठ मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 371 हो गई है। इनमें तीन मरीजों को अन्य जिलों में शिफ्ट किया गया है। हालांकि, बुधवार को भी मिले सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई गई है, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।