फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.73 lakh candidates will give examination at 423 centers of the university

कालिका प्रसाद अध्यक्ष व सूर्यनारायण सिंह बने मंत्री

Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.73 lakh candidates will give examination at 423 centers of the university
अयोध्या। बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को देर शाम तक मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्रा व मंत्री पद पर सूर्यनारायण सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के पद पर विकास श्रीवास्तव ने अपना कब्जा जमाया। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। रिटर्निंग अफसर सुशील कुमार चौबे और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह से शाम तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद मिश्र 949 वोट पाकर विजयी हुए।
विज्ञापन

उनके अलावा इस पद पर अशोक कुमार पांडेय 25, इंद्र प्रताप सिंह 96 अवधेश कुमार त्रिपाठी 19, राघवेंद्र प्रताप सिंह 106, राकेश त्रिवेदी 37, राम शुभावन 229, राजेंद्र प्रताप सिंह 177, पारसनाथ पांडेय 282 व प्रभाकर पांडेय को 10 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार दुबे 537 मत पाकर विजयी घोषित हुए। रनर रहे चंद्रभान सिंह को 439, सुरेंद्र कुमार सिंह 213 ,रामकुमार यादव 339, देवकीनंदन त्रिपाठी को 196 व अंजनी कुमार त्रिपाठी उर्फ प्रभुजी को 220 मतों से संतोष करना पड़ा।
तीन मत अवैध पाए गए। सबसे महत्वपूर्ण मंत्री पद पर सूर्य नारायण सिंह ने 813 मत पाकर विजयश्री हासिल की। रनर रहे विपिन कुमार मिश्रा को 765, शैलेंद्र जायसवाल को 278 व भागवत प्रसाद पांडेय को 79 मतों से संतोष करना पड़ा। अवैध मतों की संख्या नौ रही।
संयुक्त मंत्री प्रथम पर प्रमोद शंकर पांडेय 682 मत पाकर विजयी हुए। रनर रहे संतोष कुमार को 662 व राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को 529 मत मिले। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर विवेक कुमार श्रीवास्तव 669 मत पाकर विजयी हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र पांडेय को 663 व जय प्रकाश पाल को 538 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर 64 अवैध मत पड़े।
कोषाध्यक्ष पद पर विकास श्रीवास्तव 799 मत पाकर जीते। रनर रहे वीरेंद्र कुमार मिश्र को 660, सुशील कुमार मिश्र को 337 मतों से संतोष करना पड़ा व अवैध मतों की संख्या 135 रही।
कार्यकारिणी सी के लिए उपेंद्र कुमार मिश्रा 756 व नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव 787 मत पाकर विजयी हुए। जबकि इनके अलावा बद्री प्रसाद यादव को 655, योगेश पांडेय को 617 मतों से संतोष करना पड़ा।

कार्यकारिणी ए पर रामनाथ शर्मा का पर्चा खारिज होने के कारण हरिनाथ सिंह और सलाउद्दीन पहले ही निर्विरोध हो गए थे। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद पर हुई दोबारा मतगणना में विवेक श्रीवास्तव विजयी घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed