{"_id":"56e5aeec4f1c1b9a458b456b","slug":"jnu-episode-brought-on-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू प्रकरण पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू प्रकरण पर निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
इटावा शहर में देश विरोधी ताकतों के खिलाफ निकाले गए जुलूस में भाग लेते युवा समाज सेवा संस्थान के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। युवा समाज सेवा संस्थान ने रविवार को शहर में जेएनयू प्रकरण पर जुलूस निकाला। इस दौरान कुलपति को हटाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष गिरधर दीक्षित के नेतृत्व में रविवार को मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां स्थित संस्थान कार्यालय से वाहन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
जुलूस रामगंज चौराहा, साबितगंज चौराह, नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, छैराहा होते हुए पचराहे पर जाकर समाप्त हुए। इस दौरान युवाओं ने कन्हैया के विरोध में नारेबाजी की और जेएनयू के कुलपति को हटाने की मांग की। इसमें अभिषेक शर्मा, शिवम् बाजपेई, निक्की पंडित, अंकित यादव, राकी ठाकुर, रविराज, अमित यादव, लाली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन