फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Private bus conductor killed in accident

हादसे में प्राइवेट बस कंडक्टर की मौत

Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 14 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Private bus conductor killed in accident
ठेकेदार के घर आबकारी टीम का हंगामा

इटावा। शहर के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी प्राइवेट बस परिचालक को आगरा में ट्रक ने रौंद दिया।  परिचालक की मौके पर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को इटावा लाया गया। वहीं परिचालक की मौत से प्राइवेट बस संचालकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। इससे प्राइवेट बसें नहीं चलीं।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी आकाश राठौर पुत्र करतार सिंह (22 वर्ष) इटावा से आगरा रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस में परिचालक था। शनिवार को चालक छोटू के साथ बस लेकर इटावा से आगरा जा रहा था। 
विज्ञापन


आगरा में प्रवेश करते ही रामबाग हाईवे पर बस अचानक बंद हो गई। इस पर चालक और परिचालक दोनों ही बस में आई खराबी देखने के लिए नीचे उतरे तभी पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना में परिचालक आकाश राठौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक छोटू को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आगरा के प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना से आकाश के घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि परिचालक का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ है। उधर घटना से इटावा आगरा मार्ग पर दौड़ने वाली प्राइवेट बसों के संचालकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को आकाश के शव के घर पहुंचने पर माहौल और भी गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed