फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ramdev's yoga camps in the district will

जिले में लगेगा बाबा रामदेव का योग शिविर

Wed, 09 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 09 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ramdev's yoga camps in the district will
पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी रामदेव को जिले में योग शिविर के आयोजन के लिए अनुरोध पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला
 पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी रामदेव को जिले में योग शिविर के आयोजन के लिए अनुरोध पत्र दिया। बाबा ने निमंत्रण को स्वीकृत कर आगामी कार्यक्रमों की सूची में शामिल कर लिया गया। शीघ्र ही शिविर की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष जेसी चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल हरिद्वार पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने स्वामी रामदेव से मुलाकात योग शिविर लगाने का अनुरोध किया। बाबा रामदवे ने इसकी अनुमति दे दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की 77 न्याय पंचायतों में प्रखंड प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। गांव-गांव योग के लिए जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। पूरे जिले में हर न्याय पंचायत में एक साथ तीन दिवसीय योग शिविर लगाया जाएगा। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के योग सदस्य योग प्रचार कर रहे हैं। जन स्वास्थ्य संगठन के किसान भगवान सहाय ने जैविक खेती द्वारा उत्पादित आलू की टोकरी भी स्वामी रामदेव को भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में राकेश शर्मा, जयप्रकाश अग्रवाल, आईडी शर्मा, विकास अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed