{"_id":"56e5a5bc4f1c1b1b438b4585","slug":"rain-storm-had-ruined-the-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, अंधड़ से फसलें हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, अंधड़ से फसलें हुई बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sun, 13 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मुआवजा दिलाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में शनिवार रात आई आंधी, ओलों और बारिश से क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गईं। गेहूं की फसलें खेतों में गिर गईं। वहीं ओलों से तंबाकू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आलू के खेत में पानी भर जाने से किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव जमालपुर के निकट पेड़ टूटकर गिर गए। जिन्हें काफी देर बाद हटाया जा सका। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के मेहनत से उगाई फसलें चौपट हो गईं। गांव इतवारपुर, वहापुर, जहांगीरपुर, बसई आदि में तंबाकू की फसल अधिक क्षेत्र में होती है। ओलावृष्टि से तंबाकू के पत्तों को काफी नुकसान हुआ है। गांव खितौली, परतापुर, जमालपुर, म्यासुर, शहवाजपुर, अलादीनपुर, रोशन नगर, तारापुर आदि में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसलों को खेतों में बिछा देखकर किसान परेशान हैं। परतापुर, सेवनपुर, खितौली आदि में आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। किसान वीरेंद्र, पप्पू, भीकम, निजामुद्दीन, विष्णु, रामप्रसाद आदि ने मुआवजे की मांग उठाई।